पाठ परिचय
अध्याय परिचय और कवि परिचय
कवि परिचय: गोपालकृष्ण कौल (1923–2007)
प्रस्तुत कविता ‘पहली बूँद’ के रचयिता सुप्रसिद्ध बाल साहित्यकार गोपालकृष्ण कौल हैं। उन्होंने बच्चों के लिए देश-प्रेम, प्रकृति और जीव-जंतुओं से संबंधित कई मनोरम कविताएँ लिखी हैं। उनकी रचनाओं में संवेदनशीलता और प्रकृति के प्रति गहरा लगाव झलकता है। उनकी अन्य प्रसिद्ध पंक्तियाँ हमें निरंतर प्रेरित करती हैं: “देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें।”